Tuesday, June 27, 2017

प्रस्तावना

जल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए लोग जल को जीवन मानते है। जल ही जीवन है इसलिए संरक्षण में योगदान देना अत्यधिक आवश्यक है। जल से ही हमारी सभी आवश्यकताएँ पूरी होती है। वर्तमान में जल की हानी अत्यधिक बढ़ गयी है इसलिए जल का संरक्षण जरूरी है। वर्तमान समय में हमारे देश भारत में ही नही बल्कि दुनिया के अनेक देशो में जल का अभाव बढ़ रहा है। जल का अभाव बढ़ने के कारण लोगो को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है। लोगो को दूर दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में लोगो को अनेक कष्ट उठाने पड़ते है।  लोगों  को पीने व नाहने के लिए पानी नहीं मिलता है। धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है क्योंकि बिना जल के जीवन सभव नहीं है। पूरे ब्रह्माण्ड में एक अपवाद के रुप में धरती पर जीवन चक्र को जारी रखने में जल मदद करता है क्योंकि धरती इकलौता अकेला ऐसा ग्रह है जहाँ पानी और जीवन मौजूद है। पानी की जरुरत हमारे जीवन भर है इसलिये इसको बचाने के लिये केवल हम ही जिम्मेदार हैं।

5 comments:

जल ही जीवन है

प्रस्तावना जल का महत्व जल संरक्षण के उपाय युवा जागृति संस्थान द्वारा जल संरक्षण में किये गए प्रयासों की झलकियाँ युवा जागृति संस्थान द...