Tuesday, June 27, 2017

जल का महत्व

जल हमारी आवश्यकताओ को  पूरी करता है। जल का उपयोग कृषि,उद्योगों,कारखानों,घरों में अत्यधिक आवश्यक है। जल के द्वारा ही कृषि संभव है। जल से ही सभी कार्य संभव होते है। जल हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। हम सभी बिना खाना खाये 10 से 15 दिन तक जी सकते है, लेकिन बिना जल के 3 से 4 घंटे से ज्यादा नहीं जी सकते है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल इतना महत्वपूर्ण होने के बाद भी अनेक लोग जल की कीमत नहीं समझ पाते है। अनेक लोग जल को अनावश्यक रूप से बर्बाद करते है।
वतर्मान में देश के अनेक भागों में जल की बहुत अधिक कमी हो गई है। जल की कमी के कारण अनेक जगहों पर खेती के लिए जल नहीं मिल पा रहा है। इस लिए फसल की उपज में कमी आ गई है। जल की लगातार बर्बादी के कारण जमीन में जल का स्तर गिरता जा रहा है। जमीन में जल स्तर की कमी के कारण अनेक पेड़ पौधे सूख गए है। ऐसे ही जल की बर्बादी होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब पीने के पानी के लिए लड़ाईया होगीं और काफी महंगे दामों पर पीने का पानी बिकेगा। इंसानो को जितना जल आवश्यक है,जानवरों,कीड़े मकोड़े सभी को जल की उतनी ही आवश्यकता होती है। घर बनाने मोटर गाड़ी चलाने तक सभी चीजों में जल की जरूरत होती है। जल से ही नदिया और समुन्द्र बने है।  अगर घर में किसी दिन पानी आना बंद हो जाये तो उस घर में कोई काम नहीं हो पाता है। इसलिए हमे जल का महत्व समझना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment

जल ही जीवन है

प्रस्तावना जल का महत्व जल संरक्षण के उपाय युवा जागृति संस्थान द्वारा जल संरक्षण में किये गए प्रयासों की झलकियाँ युवा जागृति संस्थान द...